“हमीरपुर में नशा मुक्त भारत अभियान: अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने ली शपथ”

0
771

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण

हमीरपुर में बुधवार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में नशा विरोधी शपथ दिलाई गई।

उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में DC अभिषेक गर्ग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।

जनजागरूकता पर जोर

ADC ने बताया कि –

अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों की रिपोर्ट जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के माध्यम से वेब पोर्टल पर अपलोड की जा रही है।

उन्होंने जिलावासियों से नशा मुक्त अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

सभी उपमंडलों में आयोजन

जिले के पांचों उपमंडलों, शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों में नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भोरंज के मिनी सचिवालय में SDM शशिपाल शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नशामुक्ति के पक्ष में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया।

युवाओं को जोड़ने का आह्वान

SDM ने कहा कि –

नशा मुक्त अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और नशा मुक्त वातावरण बनाना है।

उन्होंने युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों और समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से जुड़ने की आवश्यकता बताई।

बड़सर में भी लिया संकल्प

बड़सर उपमंडल मुख्यालय में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने SDM राजेंद्र गौतम के नेतृत्व में नशा मुक्त अभियान में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

इस अवसर पर नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here