Sat, Feb 28, 2026
22 C
Gurgaon

नोएडा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, 14 अगस्त (हि.स.)। थाना दनकौर पुलिस और स्वाट टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे के पास खंडहरनुमा मकान में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने पवन उर्फ पन्नू निवासी चीती गांव, दनकौर को गिरफ्तार किया।

फैक्ट्री से बरामद सामग्री

पुलिस ने फैक्ट्री से 200 लीटर देसी शराब, शराब के हजारों पाउच, छोटी बोतलें, केमिकल और शराब बनाने का उपकरण जब्त किया। जांच में पता चला कि आरोपी पवन अपने साथी बिरजू (दिल्ली), सुभाष (बिहार), अनिल (डिबाई, बुलंदशहर) और छोटू (एटा) के साथ मिलकर नकली शराब का धंधा चला रहा था।

नकली शराब की बिक्री का तरीका

पुलिस के अनुसार, ये माफिया 15 दिन में अपना ठिकाना बदलते थे। शराब मिक्स कर नकली होलोग्राम और रैपर लगाकर गत्ते की पेटी में भरकर बेचते थे। पेटी पर अंग्रेजी में “For Sale in UP” लिखा होता था, जिससे उपभोक्ता को असली शराब का भ्रम होता था। ये नकली शराब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जिलों में बेची जाती थी।

आरोपी की पिछली गिरफ्तारी

पवन दो बार पहले भी शराब फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल जा चुका है। एक बार बुलंदशहर और दूसरी बार मुजफ्फरनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories