Mon, Mar 2, 2026
21 C
Gurgaon

कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण और अधिकारियों को किया प्रेरित

कोरबा में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और उन्हें अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर वसंत ने जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए।

कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि देश विकास के पथ पर अग्रसर है और यह हम सभी का नैतिक दायित्व है कि हम देश की उन्नति में अपना योगदान दें। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम वर्क के माध्यम से शासकीय योजनाओं का उत्कृष्ट और बेहतर क्रियान्वयन करने, आम जनता तक लाभ पहुँचाने और अपने कर्तव्यों का समर्पण भाव से पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर मनोज बंजारे, डिप्टी कलेक्टर रोहित सिंह, माधुरी सोम ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories