Thu, Feb 12, 2026
22 C
Gurgaon

कोरबा में चाकू की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

कोरबा, 08 जनवरी (हि.स.)। कोरबा के मोतीसागर पारा में एक महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना देर रात मंगलवार की है, जब पीड़िता शौच के लिए हसदेव नदी किनारे गई हुई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपित मेहतर सिंह (24) के खिलाफ BNS के तहत 56 धारा के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। उन्हाेंने बताया कि मोती सागरपारा निवासी 37 वर्षीय महिला बीते शाम घर से लगे हसदेव नदी किनारे शौच के लिए गई हुई थी, जहां एक युवक धारदार हथियार की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद जब महिला किसी तरह डरी सहमी अपने घर पहुंची और आपबीती बताई। आज बुधवार अलसुबह थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

पीड़ित महिला के अनुसार जब शौच करने गई तो वहां पहले से ही युवक छुपा बैठा हुआ था। इस दौरान उसने चाकू की नोक पर घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने बताया कि महिला काफी समय तक घर नहीं पहुंची तब उन्हें चिंता सताने लगी और वह आसपास खोजबीन करने लगे। जब घटना स्थल जाकर देखा तो वहां उसके कान की बाली और डिब्बा पड़ा मिला। काफी खोजबीन के बाद भी महिला नहीं मिली। देर रात पीड़िता ने घर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories