Fri, Feb 13, 2026
21 C
Gurgaon

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, झालावाड़-प्रतापगढ़-बांसवाड़ा में ऑरेंज चेतावनी

ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

जयपुर, 3 सितंबर (हि.स.)। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में अगले चार दिन तक लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने 3 सितंबर को झालावाड़, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बारां, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा और अलवर में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

बारिश से बढ़ी मुसीबत

तेज बारिश के चलते कई जिलों में हादसे भी हुए। दौसा के लालसोट में नालावास डैम टूटने से सैकड़ों लोग प्रभावित हुए। प्रतापगढ़ में एक शिक्षक पुलिया से फिसलकर माही नदी में बह गया। सवाई माधोपुर में बांध पर स्टंट कर रहा युवक पानी में समा गया। जोधपुर के तिंवरी क्षेत्र में मकान ढह गया, जबकि जालोर और पाली में भी बरसाती नालों के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ।

24 घंटे में दर्ज हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर अच्छी वर्षा दर्ज हुई। दौसा के नांगल राजावतान में 53 मिमी, रामगढ़ पचवारा में 50 मिमी, जयपुर के तूंगा में 34 मिमी, नागौर के नावां में 35 मिमी और अलवर के गोविंदगढ़ में 32 मिमी पानी गिरा। भरतपुर, बारां और सवाई माधोपुर में भी 25 से 34 मिमी तक बारिश दर्ज हुई।

7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा सिस्टम

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ बीकानेर से पुरी तक सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर सिस्टम 7 सितंबर तक प्रभावी रहेगा, जिससे राज्य में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories