Fri, Feb 13, 2026
12 C
Gurgaon

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, रायपुर में बैठक और रायगढ़ में चक्रधर समारोह में होंगे शामिल

रायपुर में वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक

रायपुर, 3 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले आज बुधवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। राजधानी रायपुर में वे राज्य अतिथि गृह में छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही इन योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सुझाव और मार्गदर्शन भी देंगे। बैठक के बाद वे मीडिया से संवाद करेंगे और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी साझा करेंगे।

रायगढ़ में अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह

अपने दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रायगढ़ जाएंगे, जहां वे 40वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2025 और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और कलात्मक परंपराओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करता है।

कलाकारों और समुदाय से संवाद

चक्रधर समारोह के दौरान मंत्री आठवले कलाकारों, आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय समुदाय से मिलेंगे। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती देने का माध्यम माना जाता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories