Thu, Feb 12, 2026
22 C
Gurgaon

छत्तीसगढ़: रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 18 ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर समेत कई जिलों में छापेमारी

रायपुर, 3 सितंबर (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई कृषि कारोबार और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है। रायपुर में अकेले 8 से 10 स्थानों पर दबिश दी गई है।

कारोबारी और कंपनियां जांच के दायरे में

सूत्रों के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर में कारोबारी विनय गर्ग के आवास, महावीर नगर और अमलीडीह-विस्टा कॉलोनी में ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। वहीं, भिलाई में अन्न भूमि लिमिटेड के डायरेक्टर शिव कुमार मोदी के ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

18 परिसरों पर पीएमएलए के तहत कार्रवाई

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, विक्रेताओं, ठेकेदारों और कथित बिचौलियों के कम से कम 18 परिसरों पर धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत छापेमारी चल रही है। आरोप है कि छत्तीसगढ़ बीज निगम के जरिए डीएमएफ निधि (जिला खनिज प्रतिष्ठान) की राशि का दुरुपयोग किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

ईडी की कार्रवाई में सशस्त्र बलों के जवानों के साथ 8 से 10 अधिकारी शामिल हैं। पुलिस ने छापेमारी स्थलों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories