Thu, Feb 12, 2026
24 C
Gurgaon

बडगाम शालिना में दरार, प्रशासन ने सात इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

सात इलाकों में अलर्ट

श्रीनगर, 4 सितंबर (हि.स.)। बडगाम के शालिना क्षेत्र में दरार पड़ने के बाद श्रीनगर जिला प्रशासन ने एहतियातन सात इलाकों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। प्रशासन ने जिन इलाकों को चिन्हित किया है, उनमें लासजान, सोइतेंग, नौगाम, व्येथपोरा, गोपालपोरा, पदशाहीबाग और महजूर नगर शामिल हैं।

प्रशासन का आग्रह

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि स्थानीय समितियों, मस्जिदों और राजस्व व पुलिस अधिकारियों के माध्यम से लोगों को सूचित किया गया। प्रशासन ने निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है, साथ ही आश्वस्त किया है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है।

झेलम नदी का जलस्तर

उल्लेखनीय है कि झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। गुरुवार सुबह 5 बजे तक संगम में यह 27.48 फीट पर था, जबकि खतरे का निशान 20 फीट है। वहीं श्रीनगर के राम मुंशी बाग में यह 22.31 फीट दर्ज किया गया, जो 21 फीट के खतरे के निशान से ऊपर है।

हालांकि जलस्तर में कमी आने लगी है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार सुबह 2 बजे संगम पर जलस्तर 27.64 फीट और राम मुंशी बाग पर 22.37 फीट दर्ज किया गया था।

सुरक्षा की दिशा में कदम

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कदम केवल एहतियात के तौर पर उठाया गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories