Thu, Feb 12, 2026
22 C
Gurgaon

बिहार बंद: सांसद प्रदीप कुमार सिंह समर्थकों संग उतरे सड़क पर, अररिया में दुकानों को कराया बंद

अररिया में बाजार बंद

अररिया, 04 सितम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को दिए गए अपमानजनक बयान के विरोध में एनडीए द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह बुधवार को सड़क पर उतरे। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ दुकानों को बंद कराया और विरोध प्रदर्शन किया।

विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी

चांदनी चौक गोलंबर पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मंच से विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ नारेबाजी की।

यातायात बाधित

भाजपा-जदयू समेत एनडीए के कार्यकर्ताओं ने अररिया बस स्टैंड के एनएच-27 फोरलेन अंडरपास को पूरी तरह जाम कर दिया। वाहनों की आवाजाही रुकने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सांसद का बयान

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा, “आज बिहार बंद पूरी तरह सफल है। प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां को गाली दिए जाने से पूरे देश में जनाक्रोश है। विपक्ष को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।”

नेताओं की मौजूदगी

प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, राज्य उद्यमी आयोग के सदस्य आलोक भगत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय कुमार झा, जुबेर आलम, सुष्मिता ठाकुर, कनकलता झा, राजा मिश्रा, संतोष सुराना, संजय कुमार अकेला, प्रताप नारायण मंडल, कृष्ण कुमार सेनानी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories