Fri, Feb 13, 2026
13 C
Gurgaon

खूंटी-सिमडेगा मार्ग पर टूटा पुल, जर्जर सड़कों से रोज हादसों का खतरा

टूटा पुल, बढ़ी मुश्किलें

खूंटी, 04 सितंबर (हि.स.)। राजधानी रांची को खूंटी, गुमला, सिमडेगा समेत ओड़िशा और छत्तीसगढ़ से जोड़ने वाला खूंटी-तोरपा-कोलेबिरा मार्ग इन दिनों जानलेवा साबित हो रहा है। जून में भारी बारिश से पेलौल गांव के पास बनई नदी पर बना पुल टूट गया था।

वैकल्पिक मार्ग भी जर्जर

पुल टूटने के बाद वाहनों को जुरदाग, गम्हारिया और अंगराबारी होकर गुज़रना पड़ रहा है। भारी दबाव से ग्रामीण सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं और दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। तीन महीने बीत जाने के बाद भी न तो डायवर्सन बना है और न ही पुल निर्माण शुरू हो सका है।

गम्हारिया गांव सबसे प्रभावित

गम्हारिया गांव में स्थिति सबसे गंभीर है। यहां सड़क के बीचोंबीच चार फीट गहरा गड्ढा हो गया है। वाहनों का आधा हिस्सा धंस जाता है और स्कूली बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक सभी की जान जोखिम में है। टूटी पाइपलाइन से लगातार पानी रिसने से गड्ढा और खतरनाक हो गया है।

ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि केवल बयानबाजी कर रहे हैं। गम्हारिया निवासी रामचंद्र स्वांसी ने कहा कि कम से कम बोल्डर और मोरम डालकर स्थिति सुधारी जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द पुल निर्माण और सड़क मरम्मत शुरू नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

प्रशासन से गुहार

ग्रामीणों ने सांसद कालीचरण मुंडा और विधायक रामसूर्या मुंडा को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय पर कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories