ओवल प्रोजेक्ट्स का शेयर बाजार में फ्लैट डेब्यू, मामूली प्रीमियम पर लिस्टिंग

फ्लैट लिस्टिंग से निवेशकों में निराशा

नई दिल्ली, 04 सितंबर (हि.स.)। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से जुड़ी ओवल प्रोजेक्ट्स इंजीनियरिंग लिमिटेड ने आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर फ्लैट लिस्टिंग की। कंपनी के शेयर 85 रुपये के इश्यू प्राइस पर जारी हुए और बाजार में सिर्फ 0.29% प्रीमियम पर 85.25 रुपये पर लिस्ट हुए।

शुरुआती कारोबार

लिस्टिंग के बाद हल्की खरीदारी से शेयरों में मामूली बढ़त दर्ज हुई और सुबह 11 बजे तक यह 86 रुपये पर कारोबार कर रहा था। यानी आईपीओ निवेशकों को सिर्फ मामूली लाभ मिला।

आईपीओ सब्सक्रिप्शन

ओवल प्रोजेक्ट्स का ₹46.47 करोड़ का आईपीओ 28 अगस्त से 1 सितंबर तक खुला था। सब्सक्रिप्शन के दौरान इसे निवेशकों से 1.61 गुना रिस्पॉन्स मिला।

  • क्यूआईबी पोर्शन: 6.21 गुना
  • एनआईआई पोर्शन: 0.82 गुना
  • रिटेल पोर्शन: 0.83 गुना

कंपनी ने आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू के 54,99,200 नए शेयर जारी किए। जुटाई गई राशि का उपयोग वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए होगा।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, कंपनी की वित्तीय सेहत में सुधार दिखा है:

  • FY 2022-23: शुद्ध लाभ ₹3.19 करोड़
  • FY 2023-24: शुद्ध लाभ ₹4.40 करोड़
  • FY 2024-25: शुद्ध लाभ ₹9.33 करोड़

इस अवधि में राजस्व 27% CAGR से बढ़कर ₹103.44 करोड़ तक पहुंचा। हालांकि, कंपनी का कर्ज भी बढ़कर FY 2024-25 में ₹53.70 करोड़ हो गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories