मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मऊगंज को 241.33 करोड़ की सौगात देंगे

0
316

241.33 करोड़ की सौगात

भोपाल, 07 सितम्बर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मऊगंज जिले को 241.33 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें संयुक्त जिला कार्यालय भवन का शिलान्यास प्रमुख है। मुख्यमंत्री 37.50 करोड़ रुपये के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण और 203.83 करोड़ रुपये के 6 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

कार्यक्रम का विवरण

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे बहुती जलप्रपात के समीप बने हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां उनका पारंपरिक लोकगीत और नृत्यों से स्वागत किया जाएगा। वे बहुती जलप्रपात का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:25 बजे देवतालाब शिवमंदिर में पूजा-अर्चना कर देवतालाब स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे।

हितग्राही योजनाओं का वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्य समारोह में हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरण करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, सांसद जनार्दन मिश्र और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक गिरीश गौतम भी शामिल होकर जनता को संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here