हरिद्वार: भाजपा जिला महामंत्री संजीव चौधरी का जोरदार स्वागत, बोले – पांचों सीटों पर लहराएगा भगवा

0
582

संजीव चौधरी का स्वागत

हरिद्वार, 8 सितंबर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला महामंत्री संजीव चौधरी का ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

पांचों सीटों पर भगवा लहराएगा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजीव चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हरिद्वार की सभी पांचों सीटों पर भाजपा का भगवा लहराएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे पूरा करने के लिए वह शत-प्रतिशत मेहनत करेंगे। चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास और उन्नति की सराहना की।

पार्टी नेताओं का समर्थन

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि संजीव चौधरी बाल्यकाल से ही पार्टी और देश-धर्म की सेवा में जुटे हैं और उन्होंने पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी संजीव चौधरी की क्षमता और पार्टी में योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग

स्वागत कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुनील सैनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, पार्षद हरविंदर सिंह, अर्पण ग्रोवर, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here