छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, रायपुर और 20 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

0
338

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

रायपुर, 9 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में सोमवार को रुक-रूककर हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है और भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम का हाल

रायपुर शहर में वातावरण में मौजूद नमी और हवा के दबाव के कारण खंड वर्षा जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे जुड़े पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मौजूद है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान, कच्छ, कोटा, उरई, सीधी, रांची, दीघा और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

भारी बारिश की संभावना वाले जिले

मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, बलौदा बाजार, दुर्ग, सूरजपुर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में हल्की से मध्यम वर्षा और बादल छाए रहने की संभावना है।

सुरक्षा और सतर्कता

बिजली गिरने की आशंका के चलते किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। घरों और खेतों में सुरक्षित रहने और बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की हिदायत दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here