नोएडा: फर्जी दस्तावेजों से जमानत कराने वाले तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

0
408

मामला दर्ज

गौतम बुद्ध नगर, 9 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में फर्जी दस्तावेजों से जमानत कराने का गंभीर मामला सामने आया है। सूरजपुर थाना पुलिस ने आरोपी और दो जमानतदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घटना का विवरण

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी दी कि वर्ष 2021 में थाना रबूपुरा क्षेत्र में हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें साजिद निवासी गुलावठी (जनपद बुलंदशहर) गिरफ्तार हुआ था। इस मामले में उसकी जमानत हुई थी।

जमानत मनोज कुमार और त्रिलोकचंद, निवासी ग्राम अलौदा थाना ककोड़ जनपद बुलंदशहर ने दी थी। लेकिन 25 अगस्त 2025 को न्यायालय में जमानती पत्र प्रस्तुत होने पर पता चला कि यह जमानत फर्जी दस्तावेज और गलत हस्ताक्षरों की मदद से कराई गई थी।

न्यायालय का आदेश

जांच के दौरान खुलासा होने के बाद अदालत ने 6 सितंबर को आदेश दिया कि फर्जी जमानतदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके बाद सत्र लिपिक सुबोध शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस कार्रवाई

इस आधार पर सूरजपुर थाना पुलिस ने हत्या के आरोपित साजिद उर्फ चमड़ा, फर्जी जमानतदार मनोज कुमार और त्रिलोकचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here