प्रो. पूनम टंडन: शिक्षा और युवा विकसित उत्तर प्रदेश@2047 की सफलता की कुंजी

0
453

शिक्षा और युवा: विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश सरकार के “शताब्दी संकल्प @ 2027” कार्यक्रम में आयोजित संवाद में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि शिक्षा और युवा ही सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश@2047 के सपने को साकार करने की कुंजी हैं।

मिशन विकसित उत्तर प्रदेश@2047

विशेषज्ञों और जन सहभागिता से तैयार योजना के तीन प्रमुख स्तंभ हैं:

समग्र विकास – हर नागरिक को घर, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य उपलब्ध कराना।

आर्थिक नेतृत्व – उद्योग, कृषि और सेवा क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ाना।

सांस्कृतिक पुनर्जागरण – परंपरा और आधुनिकता का संतुलित संगम।

छात्रों और विशेषज्ञों की भागीदारी

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक और शिक्षाविद छात्रों के साथ संवाद किया। एमबीए छात्र आशीष मिश्रा ने सामाजिक जागरूकता और इन्फ्रास्ट्रक्चर रखरखाव पर जोर दिया। वहीं शिवाजी ने नीतियों में नई तकनीक अपनाने की आवश्यकता बताई। हिंदी विभाग के डॉ. अभिषेक शुक्ल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परिवार के मूल्य उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल में स्पष्ट झलकने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here