चराईदेव में थार वाहन मवेशी से टकराई, 1 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

0
293

चराईदेव में थार वाहन मवेशी से टकराई

चराईदेव (असम), 15 सितंबर (हि.स.)।
चराईदेव जिला मुख्यालय सोनारी में देर रात एक तेज रफ्तार थार वाहन सड़क पर बैठे मवेशी से टकरा गई। इस हादसे में थार में सवार दिव्यज्योति फूकन की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस और राहत कार्य

  • पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल दोनों व्यक्तियों को असम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया।
  • मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
  • दुर्घटना टियक से रजाबाड़ी को जोड़ने वाली सड़क पर हुई।

हादसे की वजह

  • प्राथमिक जानकारी के अनुसार मवेशी को आवारा सड़क पर छोड़ा गया था, जिससे यह दुर्घटना हुई।
  • मृतक के परिजनों ने पशु मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
  • पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here