मुख्यमंत्री साय आज दूरदर्शन स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

0
323

मुख्यमंत्री साय आज दूरदर्शन स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल

रायपुर, 15 सितंबर (हि.स.)।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कार्यक्रम विवरण

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, साय दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 12:10 बजे अनुपम नगर स्थित दूरदर्शन केंद्र, शंकर नगर पहुंचेंगे। यहां वे दूरदर्शन स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात 12:45 बजे वे दूरदर्शन केंद्र से रवाना होकर 01:15 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 03:00 बजे राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक लेंगे।

अन्य कार्यक्रम

बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्य और अन्य आरक्षित कार्यक्रमों में समय देंगे। शाम 05:30 बजे वे मंत्रालय से प्रस्थान कर 05:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर लौटेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here