Mon, Mar 23, 2026
27 C
Gurgaon

एशिया कप 2025 : श्रीलंका 6 विकेट से जीता, सुपर-4 में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका

अबू धाबी, 19 सितंबर।
एशिया कप 2025 के ग्रुप-बी मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली। इस जीत के साथ अफगानिस्तान का सफर खत्म हुआ और बांग्लादेश को भी सुपर-4 में प्रवेश मिल गया।

मैच शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही, लेकिन अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने सिर्फ 22 गेंदों पर 60 रन ठोककर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनकी पारी में 6 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। कप्तान राशिद खान ने भी 23 गेंदों पर 24 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने घातक स्पेल डालते हुए 4 विकेट चटकाए। वहीं दुष्मंथ चमीरा, दुनिथ वेल्लालागे और दशुन शनाका को 1-1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने मजबूत शुरुआत की। विकेट गिरते रहे, लेकिन कुसल मेंडिस ने एक छोर संभालकर नाबाद 74 रन की पारी खेली। उनके साथ कुसल परेरा ने 28 और कमिंदु मेंडिल ने 26 रन जोड़े। श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 171 रन बनाते हुए जीत दर्ज की।

अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान, अजमतउल्ला ओमारजई, मोहम्मद नबी और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिया, लेकिन कप्तान राशिद खान अपनी गेंदबाजी से प्रभाव नहीं डाल पाए और बिना विकेट के लौटे।

इस जीत के साथ सुपर-4 का लाइनअप तय हो गया है।

  • ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान
  • ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश

अब एशिया कप का रोमांच नए मुकाम पर पहुंच गया है और क्रिकेट फैंस सुपर-4 में हाईवोल्टेज मुकाबलों का इंतजार कर रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories