IGI एयरपोर्ट पर फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़, पंजाब से एजेंट गिरफ्तार

0
296

IGI एयरपोर्ट पर फर्जी वीजा रैकेट का पर्दाफाश

दिल्ली IGI एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एक बड़े फर्जी वीजा रैकेट का खुलासा किया है। इस मामले में पंजाब के कपूरथला से एजेंट सरवान सिंह उर्फ कोहली (52) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके साथ अमरजीत कौर (22) भी पकड़ी गई, जो फर्जी यूके वीजा के साथ एयरपोर्ट पहुंची थी।

महिला यात्री से मिली सुराग

अमरजीत कौर लंदन जाने की कोशिश में थी। जांच के दौरान उसके पासपोर्ट पर लगा यूके वीजा फर्जी निकला। पूछताछ में उसने बताया कि आईईएलटीएस परीक्षा में असफल होने के बाद वह एजेंट के संपर्क में आई थी। एजेंट ने 22 लाख रुपये में वीजा का सौदा किया था, जिसमें 5 लाख रुपये एडवांस लिए गए थे।

एजेंट का खुलासा

IGI पुलिस टीम ने छापेमारी कर सरवान सिंह को गिरफ्तार किया। उसने कबूल किया कि वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों को विदेश भेजने का काम करता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

सितंबर में 23 गिरफ्तारी

IGI पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि सितंबर महीने में ही अब तक 23 लोगों को फर्जी वीजा और पासपोर्ट मामलों में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 25 से ज्यादा लोगों पर धोखाधड़ी और दलाली के मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि विदेश यात्रा के लिए केवल वैध माध्यम अपनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here