जयपुर में 800 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

0
488

जयपुर में मिलावटी पनीर का भंडाफोड़

जयपुर, 19 सितंबर: राज्य सरकार द्वारा संचालित “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान के तहत जयपुर की फूड सेफ्टी टीम ने आगरा रोड स्थित बीएस डेयरी पर छापा मारा। जांच में टीम को 800 किलो पनीर बरामद हुआ, जिसे रबर की तरह खिंचने वाला और दुर्गंधयुक्त पाया गया।

कार्रवाई और नष्ट किया गया पनीर

टीम ने मौके पर पनीर के सैंपल लिए और शेष खेप को नष्ट करवा दिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि डेयरी संचालक हरियाणा से 190 रुपए प्रति किलो की दर से पनीर मंगवाकर जयपुर शहर, आगरा, दिल्ली और अजमेर रोड स्थित रेस्टोरेंट्स व ढाबों को 230 रुपए प्रति किलो में सप्लाई कर रहा था।

स्वास्थ्य विभाग का संदेश

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम, डॉ. रवि शेखावत ने आमजन से अपील की कि त्योहारों के समय खाद्य सामग्री खरीदते समय सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध खाद्य वस्तु या मिलावट की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

टीम का योगदान

इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश चेजारा, विनोद शर्मा और क्लर्क पुखराज सक्रिय रहे। अभियान के तहत लगातार जांच की जा रही है ताकि जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here