अनूपपुर: धारदार चाकू सहित निगरानी बदमाश गिरफ्तार, फिर से जिला बदर का आदेश

0
286

अनूपपुर, 22 सितंबर (हि.स.) – मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर रात सूचीबद्ध निगरानी बदमाश रवि श्रीवास्तव (पुत्र ओमप्रकाश श्रीवास्तव, निवासी चंदासटोला) को कब्रिस्तान रोड, पटौराटोला के पास लोहे के धारदार चाकू के साथ घूमते हुए और लोगों को धमकाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, गोविन्द पनिका और आरक्षक सत्यवीर तोमर ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। आरोपी के विरुद्ध धारा 25(2) आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

रवि श्रीवास्तव पहले से ही थाना कोतवाली का सूचीबद्ध निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी, सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने, अवैध शराब, आर्म्स एक्ट, बलात्कार, चोरी और नकबजनी के लगभग दर्जनों प्रकरण दर्ज हैं।

पूर्व में जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर द्वारा रवि श्रीवास्तव को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया गया था, जिसकी अवधि पूरी हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान ने अपराधी की आदत में सुधार न होने के कारण पुनः जिला बदर का आदेश दिया।

यह कार्रवाई जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here