Thu, Mar 19, 2026
25 C
Gurgaon

वाराणसी: फागिंग मशीन से डीजल चोरी करते चालक को नगर आयुक्त ने पकड़ा, सेवा से हटाया

वाराणसी – उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगर निगम के परिवहन कार्यशाला में मंगलवार को एक चालक को फागिंग मशीन से डीजल चोरी करते हुए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने रंगे हाथ पकड़ लिया। नगर आयुक्त ने आरोपी चालक धर्मेन्द्र कुमार को तत्काल सेवा से हटा दिया। इस कार्रवाई से कार्यशाला के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

नगर निगम के जनसम्पर्क कार्यालय के अनुसार, नगर आयुक्त अपराह्न में अधीनस्थों के साथ परिवहन कार्यशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। इसी दौरान उनकी नजर फागिंग मशीन वाहन पर पड़ी, जहाँ चालक धर्मेन्द्र कुमार गैलन में डीजल चोरी कर रहा था।

चालक ने अपना नाम धर्मेन्द्र कुमार पुत्र मीता राम बताया और कहा कि वह आउटसोर्सिंग से वाहन चालक के पद पर तैनात है। उसकी तैनाती इसी फागिंग मशीन वाहन पर थी।

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने इस कृत्य को गंभीरता से लिया और धर्मेन्द्र कुमार की सेवा समाप्त कर दी। इसके साथ ही उन्होंने सेवा प्रदाता संस्था और परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित किया कि भविष्य में इसकी तैनाती नगर निगम के किसी भी विभाग में न की जाए।

नगर आयुक्त ने प्रभारी अधिकारी परिवहन को भी निर्देशित किया कि इस प्रकार की घटनाओं पर लगाम लगाई जाए, ताकि भविष्य में कोई भी कर्मचारी इस तरह का कृत्य न करे।

इस कार्रवाई से यह संदेश गया कि नगर निगम में ईमानदारी और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और किसी भी अनियमितता या चोरी की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories