शिमला: कार सवार दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

0
334

शिमला में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शिमला, 26 सितंबर। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन सेल ने बालूगंज थाना क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

बरामदगी का विवरण

शुक्रवार तड़के हेड कांस्टेबल पुनीत शर्मा और उनकी टीम सीएमपी चैक पोस्ट पर मौजूद थे। इसी दौरान वाहन संख्या HP77-0773 को रोका गया। तलाशी के दौरान कार में 8.040 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय चौहान (34) निवासी शिरोली, चिड़गांव और वैभव चौहान (19) निवासी रंटाड़ी, रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई है।

कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया और वाहन को जब्त कर लिया। जांच जारी है कि चिट्टा कहां से लाया गया और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस का दावा

शिमला पुलिस का कहना है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार नशे के मामले बढ़ रहे हैं। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here