जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुला, छोटे व बड़े वाहनों के लिए समय तय

0
345

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला

जम्मू, 27 सितंबर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को यातायात के लिए खुल गया है। हालांकि, छोटे और बड़े वाहनों के लिए एकतरफा संचालन लागू किया गया है।

वाहनों की आवाजाही का समय

आज छोटे वाहनों को जम्मू से श्रीनगर की ओर सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक जाने की अनुमति दी गई है। बड़े वाहनों को छोटे वाहनों के बाद श्रीनगर से जम्मू की ओर रवाना किया जाएगा। यह निर्णय मार्ग के कुछ हिस्सों में क्षतिग्रस्त होने के कारण एहतियात के तौर पर लिया गया है।

अन्य मार्गों की स्थिति

एसएसजी रोड और मुगल रोड दोनों वाहनों के लिए खुले हैं। मुगल रोड पर छोटे वाहनों को दोनों तरफ से रवाना किया जा रहा है, जबकि भारी वाहनों को शोपियां से पुंछ की ओर रवाना किया जा रहा है। राजमार्ग को पूरी तरह बहाल करने में अभी कुछ दिनों का समय लग सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here