झारखंड: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव कमजोर, 28 सितंबर से मौसम होगा साफ

0
381

झारखंड में 28 सितंबर से मौसम रहेगा साफ, बंगाल की खाड़ी का दबाव कमजोर

रांची, 27 सितंबर। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव क्षेत्र ने शुक्रवार को दक्षिण ओडिशा तट को पार कर लिया और कमजोर हो गया। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, इसके प्रभाव से 28 सितंबर से झारखंड में मौसम साफ और सुखद रहने की संभावना है।

शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, साथ ही मध्यम गति की हवा चली। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को ठंड का अहसास हुआ।

पिछले 24 घंटों में झारखंड में सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के चैनपुर में 51 मिमी रिकॉर्ड की गई। तापमान की बात करें तो सरायकेला में अधिकतम 37.1 डिग्री और लातेहार में न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विशेष रूप से रांची, जमशेदपुर, डाल्टनगंज, बोकारो और चाईबासा में हल्की बारिश और बदलते मौसम का दौर जारी रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here