स्टॉक मार्केट में गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की निराशाजनक शुरुआत, आईपीओ निवेशकों को नुकसान

स्टॉक मार्केट में गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की निराशाजनक शुरुआत

नई दिल्ली, 29 सितंबर (हि.स.) – एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में कमजोर शुरुआत की। आईपीओ के तहत शेयर 322 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 8.38 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 295 रुपये और एनएसई पर 8 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 296.05 रुपये पर हुई।

लिस्टिंग के बाद लिवाली के प्रयास से शेयर में थोड़ी तेजी देखी गई। सुबह 11 बजे तक शेयर 305.65 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे, जिससे निवेशकों का नुकसान घटकर 5.08 प्रतिशत रह गया।

गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का 408.80 करोड़ रुपये का आईपीओ 22 से 24 सितंबर के बीच खुला था। इसे निवेशकों की ओर से एवरेज रिस्पॉन्स मिला और ओवरऑल 2.68 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसके तहत 40 लाख नए शेयर जारी किए गए और 87 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे गए। जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी दार्जिलिंग में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने, पुराने कर्ज कम करने, वर्किंग कैपिटल पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

वित्तीय स्थिति की बात करें तो कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 में 27.10 करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में घटकर 26.99 करोड़ रुपये और 2024-25 में बढ़कर 35.43 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसी दौरान राजस्व 12 प्रतिशत की वार्षिक चक्रवृद्धि दर से बढ़कर 855.16 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

कर्ज के मामले में भी उतार-चढ़ाव रहा। वित्त वर्ष 2022-23 के अंत में कर्ज 86.13 करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में घटकर 38.29 करोड़ रुपये और 2024-25 में बढ़कर 50 करोड़ रुपये हो गया। रिजर्व और सरप्लस की स्थिति में सुधार हुआ और यह 190.47 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories