Tue, Mar 31, 2026
22 C
Gurgaon

राजगढ़: जैसीनगर का नाम बदलने पर दांगी समाज ने प्रदर्शन किया, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

राजगढ़: जैसीनगर का नाम बदलने पर दांगी समाज ने प्रदर्शन किया

राजगढ़, 29 सितम्बर (हि.स.) – सागर जिले के जैसीनगर का नाम बदलकर शिवनगर करने के फैसले के खिलाफ दांगी समाज ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। समाजजनों ने रैली निकालकर नारेबाजी की और एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जैसीनगर समाज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है। यह नगर 16-17वीं शताब्दी में दांगी क्षत्रिय वंश के शासक महाराज जयसिंह जूदेव द्वारा बसाया गया था। आज भी इस क्षेत्र में दांगी समाज की बाहुल्यता है। समाजजन ने कहा कि नाम परिवर्तन इतिहास और समाज की अस्मिता पर सीधा हमला है।

प्रदर्शन का नेतृत्व आल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी ने किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के फैसले को पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उनका कहना था कि यदि नाम बदलना आवश्यक है, तो इसे जयसिंहनगर या जयसिंहपुर रखा जाना चाहिए।

समाजजनों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती, तो पूरे दांगी समाज द्वारा प्रदेशव्यापी आंदोलन और मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दांगी समाज शांतिप्रिय है, लेकिन अपने गौरव और विरासत की रक्षा के लिए संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा

प्रदर्शन में शामिल समाजजनों ने जोर देकर कहा कि उनकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन और सरकार से अपील की कि समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए नाम परिवर्तन पर पुनर्विचार किया जाए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories