Mon, Feb 23, 2026
17 C
Gurgaon

लखनऊ में तमिलनाडु गैंग के पांच लुटेरे गिरफ्तार, भारी चोरी का सामान बरामद

लखनऊ, 30 सितंबर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पुलिस ने मंगलवार को तमिलनाडु अंतर्राज्यीय चोरी गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) ने पत्रकारवार्ता में बताया कि आईआईएम रोड के यादव चौराहो के पास दो मोटर साइकिलों पर खड़े पांच युवकों को रोककर पूछताछ की गई

पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से 65 मोबाइल फोन, 15 लैपटॉप और अन्य चोरी का सामान बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कार्तिक सीनिवासन, मुत्तू, गोपाल, हरि और अजय नारायनन के रूप में की।

जांच में पता चला कि यह गैंग लखनऊ और आसपास के जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता और चोरी का सामान तमिलनाडु में बेचता था। गैंग के खिलाफ लखनऊ के मड़ियांव, अलीगंज, चिनहट, बाजारखाला, विकासनगर और बीकेटी सहित कई थाना क्षेत्रों में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा जालौन जनपद में भी इनके खिलाफ चोरी के मामले दर्ज हैं।

मुख्य आरोपी कार्तिक सीनिवासन का तमिलनाडु में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जहां उसके खिलाफ चोरी और गुंडा एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया

लखनऊ पुलिस का मानना है कि इस गैंग की गिरफ्तारी से शहर और आसपास के जिलों में मोबाइल और लैपटॉप चोरी की घटनाओं में कमी आएगी। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग की सक्रियता और अपराध नियंत्रण में तत्परता भी प्रदर्शित हुई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories