शारीरिक समस्या के कारण शंघाई मास्टर्स से हटे कार्लोस अल्कराज

0
402

टोक्यो, 1 अक्टूबर। विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने इस हफ्ते होने वाले शंघाई मास्टर्स 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। जापान ओपन खिताब जीतने के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की।

अलकराज ने लिखा, “मुझे यह बताते हुए बहुत निराशा हो रही है कि इस साल मैं रोलैक्स शंघाई मास्टर्स में नहीं खेल पाऊँगा। दुर्भाग्य से मैं कुछ शारीरिक समस्याओं से जूझ रहा हूँ और टीम से चर्चा के बाद हमने आराम और रिकवरी का फैसला किया है।”

उन्होंने आगे कहा कि वे शंघाई के प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए उत्साहित थे, लेकिन अब उन्हें अगली बार का इंतजार करना होगा। अल्कराज ने वादा किया कि वे जल्द वापसी करेंगे और अगले साल चीनी प्रशंसकों से मुलाकात करेंगे।

टोक्यो में खेले गए जापान ओपन के दौरान अल्कराज को शुरुआती मैच में टखने की चोट लगी थी। हालांकि, उन्होंने पट्टी बांधकर खेलना जारी रखा और फाइनल में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज़ को 6-4, 6-4 से हराकर खिताब जीत लिया।

खिताब जीतने के बाद अल्कराज ने कहा था कि शुरुआत में चोट की वजह से मुश्किलें रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने शानदार वापसी की और जीत दर्ज की।

यह खिताब 22 वर्षीय अल्कराज का इस सीजन का आठवां खिताब है, जो उनके करियर को और ऊँचाई पर ले जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here