नगर पालिका का वरिष्ठ सहायक दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
467

जयपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) की कोटा शहर टीम ने गुरुवार रात कार्रवाई करते हए नगर पालिका मांगरोल जिला बारां के वरिष्ठ सहायक धन प्रकाश को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की कोटा शहर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी फर्म द्वारा करवाये गये विभिन्न कार्यों के बकाया बिलों को पास करने की एवज में वरिष्ठ सहायक धन प्रकाश 35 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। एसीबी के कोटा शहर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ सहायक धन प्रकाश को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here