राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले हफ्ते तेज बारिश की संभावना

0
647

जयपुर, 2 अक्टूबर।
मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान के 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 3 और 4 अक्टूबर को बारिश थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन 5 से 7 अक्टूबर तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज बरसात होने की संभावना है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को जयपुर, नागौर, अजमेर, करौली, भरतपुर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। जयपुर जिले के दूदू में 42 मिमी, जोबनेर में 35 मिमी, जालसू में 19 मिमी और मौजमाबाद में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। भरतपुर के उच्चैन में 28 मिमी, अजमेर शहर में 8.6 मिमी और नागौर के रियाबाड़ी में 23 मिमी पानी बरसा। देर शाम हनुमानगढ़ और चूरू जिले में तूफानी बरसात हुई।

लगातार बारिश के चलते दिन और रात का तापमान गिर गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गंगानगर में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जयपुर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अजमेर, नागौर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, उदयपुर, डूंगरपुर, जोधपुर, पाली, सिरोही, राजसमंद, जालोर और बाड़मेर जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

लगातार हो रही बारिश से किसानों को राहत मिली है, लेकिन शहरों में जलभराव और आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here