ईयरकार्ट के शेयरों में फ्लैट लिस्टिंग के बाद तेजी, आईपीओ निवेशकों को पहले दिन 5% से अधिक का मुनाफा

0
354

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर।
हियरिंग ऐड्स और संबंधित एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी ईयरकार्ट लिमिटेड के शेयर आज स्टॉक मार्केट में तेजी के साथ सूचीबद्ध हुए। कंपनी के आईपीओ के तहत शेयर 135 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग सिर्फ 0.37 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 135.50 रुपये पर हुई।

हालांकि, लिस्टिंग के तुरंत बाद हुई खरीदारी के कारण शेयर थोड़ी देर में ही 142.25 रुपये के अपर सर्किट लेवल तक पहुंच गए। इस तरह पहले दिन के कारोबार में ही आईपीओ निवेशकों को 5.37 प्रतिशत का मुनाफा हुआ।

ईयरकार्ट का 49.26 करोड़ रुपये का आईपीओ 25 से 29 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसे निवेशकों का औसत रिस्पॉन्स मिला और ओवरऑल 1.28 गुना सब्सक्राइब हुआ। नॉन-इंस्टिट्यूशनल निवेशकों के लिए रिजर्व पोर्शन 1.63 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व पोर्शन केवल 0.35 गुना सब्सक्राइब हो सका। आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 31,30,000 नए शेयर जारी किए गए और 3,34,000 शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे गए।

कंपनी ने प्रॉस्पेक्टस में दावा किया कि वित्तीय स्थिति लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में शुद्ध लाभ 1.31 करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में 3.06 करोड़ रुपये और 2024-25 में 6.88 करोड़ रुपये तक बढ़ गया। इस दौरान कंपनी का राजस्व 43.19 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

कर्ज की स्थिति भी बढ़ी, वित्त वर्ष 2022-23 के 1.21 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 4.96 करोड़ रुपये हो गया। रिजर्व और सरप्लस वित्त वर्ष 2022-23 में 6.49 करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में 12.97 करोड़ रुपये और 2024-25 में 9.48 करोड़ रुपये हो गया।

ईयरकार्ट आईपीओ की लिस्टिंग निवेशकों के लिए पहले दिन ही फायदेमंद साबित हुई, और स्टॉक मार्केट में कंपनी की मजबूत शुरुआत का संकेत देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here