गुरु नानक सभा के श्रद्धालु महाराष्ट्र में चलिया कार्यक्रम में शामिल होने रवाना

0
502

रांची, 3 अक्टूबर।
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के दर्जनों श्रद्धालु महाराष्ट्र के उल्हासनगर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले चलिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को हटिया रेलवे स्टेशन से रवाना हुए।

गुरुनानक भवन कमेटी के सचिव और मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि सभी श्रद्धालु पहले कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा स्थित गुरु नानक भवन परिसर पहुंचे। यहाँ हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह ने वाहेगुरु से अरदास कर सभी की सफल यात्रा की कामना की। इसके बाद कमेटी अध्यक्ष रमेश गिरधर और सह सचिव शैंकी मिढा ने श्रद्धालुओं को माला पहनाकर विदा किया।

पपनेजा ने कहा कि महाराष्ट्र के उल्हासनगर में चलिया कार्यक्रम हर साल आयोजित होता है और यह 40 दिनों तक चलता है। इसमें रोजाना पाठ, सिमरन, गुरमत विचार और शबद कीर्तन का आयोजन होता है। यह कार्यक्रम 27 सितंबर से शुरू हुआ था और 5 नवंबर, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर समापन होगा।

श्रद्धालुओं का जत्था छह अक्टूबर तक गुरमत समागम में शामिल रहेगा। इसके बाद वे तख्त श्री हजूर साहब, नांदेड़ जाएंगे, जहाँ तीन दिन प्रवास के बाद बिदर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक झीरा साहब के दर्शन कर हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सभी श्रद्धालुओं की वापसी 10 अक्टूबर को होगी।

जत्थे में शामिल प्रमुख श्रद्धालुओं में अर्जुन देव मिढा, सुरेश मिढा, अशोक गेरा, बिनोद सुखीजा, रमेश पपनेजा, हरीश अरोड़ा, इंदर मिढा, विजय कटारिया, महेंद्र अरोड़ा, रमेश मुंजाल, किशन गिरधर और अन्य शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here