Sat, Mar 7, 2026
26 C
Gurgaon

हाईकोर्ट: एसीबी केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के खिलाफ भी दर्ज कर सकती है केस और पेश कर सकती है चालान

जयपुर, 4 अक्टूबर।
राजस्थान हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अपने क्षेत्राधिकार में केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर सकती है और जांच पूरी होने पर चालान भी पेश कर सकती है।

जस्टिस सुदेश बंसल की एकलपीठ ने यह फैसला मुकेश सिंह व अन्य की आपराधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया। अदालत ने कहा कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिससे एसीबी को केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से रोका जा सके।

पूर्व में इन याचिकाओं में केन्द्र सरकार के कर्मचारियों ने एसीबी की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उस समय अदालत ने अंतरिम आदेश से एसीबी की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब अदालत ने यह रोक हटाते हुए मामले को नियमित बेंच को सुनवाई के लिए भेज दिया।

अदालत ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और डीएसपीई कानून में यह उल्लेख नहीं है कि केवल सीबीआई ही केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करेगी। एसीबी के पास भी यह अधिकार है कि वह अपने राज्य के क्षेत्राधिकार में ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ाए और चालान अदालत में प्रस्तुत करे।

इस फैसले से यह स्थिति स्पष्ट हो गई है कि केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच और कार्रवाई के लिए केवल सीबीआई पर निर्भर नहीं रहना होगा। राजस्थान एसीबी अपने अधिकार क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से ऐसे मामलों में कार्रवाई कर सकेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories