कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग पर ननकीराम कंवर आज धरने पर बैठेंगे

0
266

रायपुर, 4 अक्टूबर।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर आज रायपुर में धरने पर बैठेंगे। उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन का रास्ता चुना है।

पूर्व गृहमंत्री कंवर ने कलेक्टर के खिलाफ 14 बिंदुओं पर गंभीर शिकायतें दर्ज की हैं और राज्य सरकार से उन्हें हटाने की मांग की है। उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 4 अक्टूबर से धरना देंगे। इसी क्रम में वे शुक्रवार को रायपुर पहुंच गए थे और आज धरने की तैयारी पूरी कर ली है।

सूत्रों के अनुसार, राज्य शासन ने उनकी शिकायत पर संज्ञान लिया है और बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से जांच प्रतिवेदन मांगा है। हालांकि अब तक लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। उच्च पदस्थ अधिकारियों का कहना है कि कलेक्टर के खिलाफ प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ननकीराम कंवर का यह कदम राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता द्वारा अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देने से माहौल गरमा गया है। माना जा रहा है कि उनके आंदोलन से कलेक्टर पर दबाव बढ़ेगा और सरकार को जल्द निर्णय लेना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here