Fri, Mar 6, 2026
25 C
Gurgaon

शमीक भट्टाचार्य का आरोप, जिहादी तत्वों से भाजपा नेताओं पर कराए गए हमले

कोलकाता, 07 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खयेरबाड़ी में भाजपा सांसद, विधायक और नेताओं पर हुए हमले पूर्व नियोजित थे और इसमें “जिहादी” तथा “जमात” तत्वों का इस्तेमाल किया गया।

सॉल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में भट्टाचार्य ने कहा कि इन घटनाओं के पीछे समाज में भय और सांप्रदायिक विभाजन फैलाने की साजिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य में इस तरह की हिंसक राजनीति को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार बार-बार डीवीसी और बाढ़ से जुड़ी अवास्तविक बातें कह रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह तक कह रहे हैं कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर बाढ़ पैदा की है, जो बेहद हास्यास्पद है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि उनकी पार्टी राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य कर रही है और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी फोन पर राहत व्यवस्था की जानकारी ली है। उन्होंने इस घटना की एनआईए जांच की मांग दोहराई।

भट्टाचार्य ने कहा कि जलपाईगुड़ी में एक हजार से अधिक मकान ढह गए हैं, जबकि कूचबिहार के कई वार्डों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने तृणमूल सरकार पर “कार्निवल में व्यस्त रहने” और आपदा प्रबंधन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि राहत कार्य के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुस्लिम-बहुल क्षेत्रों में हमले किए जा रहे हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि इस प्रकार की विभाजनकारी राजनीति बंगाल को बर्बाद कर रही है, और जनता अब बदलाव चाहती है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories