Fri, Mar 6, 2026
22 C
Gurgaon

अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम, 7 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर थाना क्षेत्र में बिहारी क्लब के गेट के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी तरूण कुमार ने बताया कि अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके की छानबीन शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना स्थल के आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में चाईबासा क्षेत्र में लावारिस शव मिलने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। इनमें से कई मामलों में मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी, जिससे पुलिस सतर्क है।

पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे तत्काल सदर थाना से संपर्क करें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories