Thu, Mar 5, 2026
31 C
Gurgaon

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में “मिशन कर्मयोगी” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

जयपुर, 8 अक्टूबर (हि.स.)।
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), जयपुर में संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए “मिशन कर्मयोगी” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रथम बैच में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया और इस महत्वपूर्ण क्षमता निर्माण पहल की शुरुआत की।

यह कार्यक्रम भारत सरकार की “मिशन कर्मयोगी – राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम (NPCSCB)” के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव लाना, सेवा प्रदाय तंत्र को सुदृढ़ बनाना और शासन प्रणाली में जन-केंद्रित दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना है।

प्रशिक्षण के दौरान आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म का परिचय दिया गया और व्यावहारिक कौशल, संस्थागत मूल्य तथा प्रदर्शन सुधार तकनीकों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का लक्ष्य कर्मचारियों में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।

एनआईए के कर्मचारियों ने इस पहल को उत्साहजनक प्रतिक्रिया दी, जिससे उनके निरंतर सीखने और संस्थागत उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का संकेत मिलता है। संस्थान ने बताया कि आने वाले चरणों में सभी शेष कर्मचारियों को इस प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा, ताकि “मिशन कर्मयोगी” के दिशा-निर्देशों के अनुसार 100% सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से एनआईए के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता में सुधार के साथ ही संस्थान की सेवा गुणवत्ता और प्रशासनिक प्रक्रिया में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories