Thu, Mar 26, 2026
25 C
Gurgaon

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ने गरीब मां सुषमा देवी की बदली जिंदगी

हमीरपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। एक गरीब मां के लिए अपनी बेटी की शादी एक सपना सा होता है, खासकर जब जीवन की कठिनाइयां सामने हों। सुषमा देवी के लिए यह सपना लगभग असंभव सा लग रहा था। पति की मौत के बाद अपनी बेटी के विवाह के लिए पैसे जुटाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गई थी। रिश्तेदारों पर निर्भरता और उम्मीदें ही उसका सहारा थीं, लेकिन फिर एक उम्मीद मुख्यमंत्री कन्यादान योजना मिली, जिसने उसकी जिंदगी खुशियाें में बदल दी।

जिला हमीरपुर जिला के भोरंज क्षेत्र के कधरियाण गांव में रहने वाली सुषमा देवी ने कभी सोचा भी नहीं था कि यह योजना उनकी परेशानियों का हल साबित होगी। पति के गुजर जाने के बाद सुषमा का जीवन और भी कठिन हो गया था। अपनी बेटी के विवाह के लिए वो लगातार संघर्ष कर रही थीं, लेकिन उनका मन यह सवाल करता था कि इस मुश्किल वक्त में वह अपनी बेटी को खुश कैसे कर पाएंगी। तभी सुषमा को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के बारे में जानकारी मिली। यह योजना गरीब और विधवा महिलाओं की बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की मदद देती है। यह राशि सुषमा देवी के लिए किसी वरदान से कम नहीं थी। योजना के बारे में सुनते ही उन्होंने तुरंत आवेदन किया और अपनी बेटी की शादी की तैयारी शुरू कर दी।

याेजना का लाभ मिलने पर अक्टूबर माह में सुषमा ने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से कर दी। विवाह की खुशी में तो चार चांद लगे ही साथ ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से मिली 51 हजार रुपये की राशि ने उनका मनोबल और भी बढ़ा दिया। अब सुषमा देवी अपने घर की खुशहाली को महसूस कर रही हैं।

सुषमा देवी ने कहा कि मेरे लिए यह योजना किसी आशीर्वाद से कम नहीं थी। जब तक मुझे यह योजना नहीं मिली थी तब तक मेरी बेटी की शादी करना मेरे लिए एक सपना सा था। इस योजना ने मुझे मेरी बेटी के सपने पूरे करने का मौका दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories