Sun, Feb 8, 2026
13 C
Gurgaon

गाजा में युद्धविराम लागू, इजराइली सैनिकों की वापसी शुरू, बंधकों की रिहाई पर ध्यान

गाजा पट्टी, 11 अक्टूबर (हि.स.)। लगभग दो साल बाद गाजा पट्टी में सुबह शांतिपूर्ण माहौल रहा। इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम का पहला चरण आज सुबह 5 बजे (ईएसटी) से प्रभावी हो गया। समझौते के तहत हमास को सोमवार सुबह तक 48 बंधकों को रिहा करना है। इनमें से 20 बंधकों के जीवित होने की संभावना जताई जा रही है।

युद्धविराम लागू होते ही इजराइली सैनिकों ने प्रमुख क्षेत्रों से वापसी शुरू कर दी। उत्तर गाजा में विस्थापित नागरिक बड़े पैमाने पर अपने घर लौटने लगे हैं। संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने बताया कि पहले चरण में बंधकों की रिहाई अपेक्षाकृत “आसान हिस्सा” है, क्योंकि इसमें स्पष्ट रूप से तय किया गया है कि दोनों पक्ष क्या देंगे और क्या प्राप्त करेंगे।

दूसरे चरण में गाजा के विसैन्यीकरण और युद्धविराम की निगरानी शामिल है। अमेरिकी सैनिक भी इजराइल पहुँच चुके हैं और वे समझौते के कार्यान्वयन की निगरानी करेंगे। अब तक 200 अमेरिकी सैनिक गाजा में रसद, सुरक्षा, योजना और इंजीनियरिंग कार्यों में तैनात होंगे।

युद्धविराम के दौरान संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के सैकड़ों ट्रक चिकित्सा आपूर्ति और अस्पताल उपकरणों के साथ गाजा में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। यह प्रयास शांति प्रक्रिया के पहले चरण के तहत बंधकों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के तहत मिस्र में हुई वार्ता के बाद इजराइल और हमास ने हस्ताक्षर किए थे। इजराइली सरकार ने गुरुवार को इस समझौते की पुष्टि की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories