Sat, Mar 21, 2026
16 C
Gurgaon

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने 1.14 करोड़ रुपए से बने पंचायत घर बरमु का उद्घाटन किया

शिमला, 11 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने शनिवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की बरमु पंचायत में नवनिर्मित पंचायत घर का उद्घाटन किया। इस बहुमंजिला भवन का निर्माण 1.14 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

भवन के धरातल तल में प्रधान का कक्ष, पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक के लिए कार्यालय, एक बैठक हॉल, सामान्य सेवा केंद्र कक्ष और दो शौचालय बनाए गए हैं। इससे पंचायत कार्यों के संचालन में सुधार और पारदर्शिता आएगी।

मंत्री ने कहा कि पहले बरमु पंचायत का कार्यालय किराए के कमरे में चल रहा था, जिससे आम लोगों को असुविधा होती थी। अब नए भवन से सभी सेवाएं एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेशभर में 125 पंचायत भवनों के निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है और आने वाले दो वर्षों में ये सभी भवन तैयार हो जाएंगे।

केल्टी क्षेत्र में सीवरेज कार्य का 75 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है और शेष कार्य शीघ्र समाप्त किया जाएगा। मंत्री ने पटवार खाने के लिए 12 लाख रुपए की स्वीकृति को बढ़ाकर 42 लाख रुपए किया और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पंचायत के पास उपलब्ध 3 बीघा भूमि पर निर्माण कार्य आरंभ करने का निर्देश दिया।

भवन में फर्नीचर की आवश्यकताओं का आकलन कर बजट की योजना बनाई जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में जलाशय, खेल मैदान और पार्किंग की सुविधा के लिए स्थानीय लोगों से भूमि चयन पर सहयोग मांगा गया।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस करना है ताकि लोग अपने गांवों में ही सुविधाजनक और आधुनिक सेवाएं प्राप्त कर सकें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories