सीट शेयरिंग पर नाराज उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से मांगी माफी, भावुक ट्विट किया

0
519

पटना, 13 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सीट बंटवारे के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा नाराज दिखे। सीट शेयरिंग के फैसले के तुरंत बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक ट्विट कर कार्यकर्ताओं से माफी मांगी।

कुशवाहा ने ट्विट में लिखा कि सीटों की संख्या उम्मीद के अनुरूप नहीं हो पाई और इससे पार्टी के कई समर्थकों का मन दुखी होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उनकी विवशता और परिस्थितियों को समझें। उन्होंने यह भी कहा, “आने वाला समय बताएगा”।

गठबंधन में नाराजगी की यह खबर राजनीतिक चर्चाओं को बढ़ा रही है और कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या कुशवाहा एनडीए से दूरी बना सकते हैं। उनके ट्विट में स्पष्ट भावनात्मक संदेश था, जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों के गुस्से को शांत होने देने की सलाह दी।

राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि कुशवाहा का यह कदम गठबंधन के अंदर संतुलन बनाए रखने और पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करने के उद्देश्य से लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here