उत्तर बंगाल दौरे पर ममता बनर्जी ने आपदा मृतकों के परिजनों को सौंपा होमगार्ड नियुक्ति पत्र और आर्थिक सहायता

0
295

जलपाईगुड़ी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचीं और नागराकाटा में आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों को होमगार्ड पद पर नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

ममता बनर्जी ने कहा कि जिन लोगों के घर आपदा में ढह गए हैं, उन्हें पुनर्निर्मित घर जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, नष्ट हुए महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की डुप्लिकेट प्रतियाँ तैयार कराई जाएंगी

मुख्यमंत्री ने नागराकाटा में राहत शिविरों और क्षतिग्रस्त इलाकों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने भूटान पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इंडो-भूटान रिवर कमीशन बनाया जाना चाहिए और भूटान के पानी के कारण हुई क्षति के लिए मुआवज़ा दिया जाना चाहिए।

ममता बनर्जी की यह पहल आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत और सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश है, जिससे उनके जीवन में स्थिरता और सहायता सुनिश्चित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here