सोनीपत: मेयर राजीव जैन ने विद्यार्थियों संग “स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ” का संदेश दिया

0
260

सोनीपत, 13 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत नगर निगम के मेयर राजीव जैन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणा में आयोजित “दीये जलाओ, लड़ियाँ भगाओ” अभियान में विद्यार्थियों को मिट्टी के दीये वितरित किए और उन्हें स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया।

मेयर ने कहा कि 2047 में विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करनी होगी। उन्होंने दीपावली पर विदेशी बिजली की लाइट्स की जगह मिट्टी के दीये जलाने और छोटे स्वदेशी उद्योगों व स्टार्टअप्स का समर्थन करने पर जोर दिया।

राजीव जैन ने बताया कि भारत की संस्कृति और त्यौहारों में ज्ञान, सकारात्मकता और पर्यावरणीय चेतना का संदेश निहित है। उन्होंने सभी को प्रेरित किया कि प्रकाश के इस पर्व को अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और ज्ञान फैलाने के अवसर के रूप में अपनाएं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार दहिया, शिक्षक हुकमचंद वर्मा, अजीत सिंह, जयवीर गहलावत, नवीन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here