Fri, Mar 6, 2026
19 C
Gurgaon

मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई, लेकिन दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश का रहेगा दौर, ठंड ने दी दस्तक

भोपाल, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश से इस वर्ष का मानसून विदा हो गया है, लेकिन प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में 15 और 16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन उसके बाद कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।

इस बार मानसून तीन किश्तों में विदा हुआ। 16 जून को प्रवेश करने के बाद यह करीब 3 महीने 28 दिन तक सक्रिय रहा। सबसे पहले 12 जिलों से विदाई हुई, फिर करीब 35 जिलों से और सोमवार को सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा से भी मानसून विदा हुआ।

प्रदेश में ठंडी रातें भी पड़ रही हैं। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इंदौर 14.6 डिग्री, भोपाल 15.8 डिग्री, उज्जैन 17.3 डिग्री, ग्वालियर 21.3 डिग्री, जबलपुर 18.5 डिग्री रहे।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून विदाई के बावजूद दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। नागरिकों को वर्षा और ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories