मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सांसद कृपानाथ मल्लाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

0
265

मुख्यमंत्री ने सांसद मल्लाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

गुवाहाटी, 15 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने लोकसभा सांसद कृपानाथ मल्लाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मल्लाह एक जमीनी नेता हैं, जो श्रीभूमि के हर नागरिक तक विकास पहुंचाने के मिशन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव से उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।

सांसद मल्लाह का जीवन परिचय

कृपानाथ मल्लाह का जन्म 15 अक्टूबर, 1973 को करीमगंज जिले के विद्यानगर गांव में हुआ था। उन्होंने 1997 में असम विश्वविद्यालय के करीमगंज कॉलेज से विज्ञान स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

राजनीतिक यात्रा की शुरुआत पंचायत चुनाव से हुई। मल्लाह पंचायत अध्यक्ष बने, इसके बाद विधायक और फिर लोकसभा सांसद बने। उनके निर्वाचन क्षेत्र का अनुसूचित जाति कोटे के लिए आरक्षित होना उनके सांसद बनने में महत्वपूर्ण रहा।

मुख्यमंत्री की शुभकामनाओं के साथ मल्लाह के जनसेवा कार्य और योगदान को सराहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here