भूपेन्द्र चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

0
334

लखनऊ, 19 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और लोकमंगल की कामना की।

लोकमंगल और आत्मनिर्भरता का संदेश

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन का हर्षोत्सव है। यह अवसर श्री गणेश जी, मां लक्ष्मी और मां शारदा के पूजन का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि दीपावली को हर्ष, सद्भाव और स्वदेशी भावना के साथ मनाएं तथा आत्मनिर्भर भारत निर्माण का संकल्प लें।

उन्होंने कहा, “यह पर्व तिमिर पर प्रकाश, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। हमें धर्म, मर्यादा और राष्ट्रधर्म के प्रकाश से दीप जलाकर समाज में सद्भाव का संदेश देना चाहिए।”

धर्मपाल सिंह ने भी दी शुभकामनाएं

प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और ज्ञान की वृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here