रायगढ़ : दीपावली पर जिला अस्पताल अलर्ट मोड पर, इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टरों की ड्यूटी

0
319

रायगढ़, 19 अक्टूबर (हि.स.)। दीपावली त्योहार के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए रायगढ़ जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मरीजों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था, दवाइयों का स्टॉक और ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया गया है।

जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में विशेष तैयारी

जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में 19 से 21 अक्टूबर तक डॉक्टरों की 24 घंटे ड्यूटी तय की गई है। इमरजेंसी वार्ड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ऑनकॉल टीम भी मौजूद रहेगी। दीपावली पर हर साल झुलसने और फूड प्वाइजनिंग के मामले सामने आते हैं, इसलिए सीएचसी और पीएचसी स्तर पर भी पूरी तैयारी की गई है।

बर्न वार्ड में विशेष व्यवस्था

दीपावली पर जलने या झुलसने की घटनाओं को देखते हुए 5 बिस्तरों का बर्न वार्ड तैयार किया गया है। यहां डॉक्टर, नर्स, वार्ड बॉय और सुरक्षा कर्मियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है।
सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल ने बताया कि प्रत्येक शिफ्ट में दो डॉक्टर मौजूद रहेंगे और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज में विशेष टीम

सीएस डॉ. मनोज मिंज ने कहा कि मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में स्पेशल कैजुअल्टी टीम बनाई गई है। सभी विभागाध्यक्षों को सतर्क रहने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज देने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here