Sun, Mar 8, 2026
32 C
Gurgaon

जयपुर से गिरफ्तार हुआ कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ, हत्या और रंगदारी के कई मामलों में था शामिल

पूर्वी सिंहभूम, 22 अक्टूबर (हि. स.)। पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी जयपुर जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र के हरदासवाली, वार्ड नंबर-3 अमरपूरा रोड से की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिंकू सेठ पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे पांच गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले अमरनाथ सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य रह चुका है और चोरी, फायरिंग व हत्या जैसे मामलों में जेल जा चुका है।

जेल से रिहा होने के बाद रिंकू सेठ ने अमरनाथ गिरोह को फिर से सक्रिय करने का प्रयास किया और शहर में अवैध वसूली व दहशत फैलाने लगा। पुलिस की विशेष टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर धैर्यपूर्वक कार्य करते हुए उसे जयपुर से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने यह भी बताया कि रिंकू सेठ पर 1 फरवरी 2024 को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में पांडेय घाट चौधरी होटल के पास हुई गोलीकांड का भी आरोप है। इस घटना में बानेश्वर नामता उर्फ मानस घायल हुआ जबकि टकलू लोहार की मौत हो गई थी।

अधिकारियों का कहना है कि रिंकू सेठ की गिरफ्तारी के बाद शहर में आपराधिक गतिविधियों पर काफी हद तक लगाम लगेगी। फिलहाल पुलिस उसकी पूछताछ कर रही है और उसके जुड़े अन्य मामलों की गहन जांच जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories